नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कवि और गीतकार निदा फाजली के निधन पर सोमवार को शोक जताया।
फाजली का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, “निदा फाजली साहब अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन, उनकी शायरी और सिनेमा एवं लेखन में उनका योगदान हमेशा हमारे बीच रहेंगे। मेरी संवेदनाएं निदा फाजली साहब के प्रशंसकों के लिए हैं। उनका न रहना सचमुच बेहद दुखद है।”
सोनिया ने अपने शोक संदेश में कहा, “वह साहित्य अकादमी और पद्मश्री विजेता थे। उन्हें उनके लेखन के लिए सदा याद रखा जाएगा। उनके लेखन ने पूरी एक पीढ़ी को सम्मोहित किए रखा।”
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी निदा फाजली के निधन पर शोक जताया है।
dharmpath.com dharmpath