दार्जिलिंग में भूस्खलन से 3 मरे

सिलीगुड़ी, 20 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में बुधवार को भूस्खलन के चलते घर ढह जाने से नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसा जिले के लोधन में सुबह के समय हुआ।

दार्जिलिंग के जिलाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया, “आठ वर्षीय मासूम सहित तीन लोग मारे गए। वे एक ही परिवार के सदस्य थे।”

इलाके में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण गंगटोक से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का बड़ा हिस्सा यातायात बाधित रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493