चेन्नई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अन्नाद्रमुक में हाशिये पर किए गए नेता टी.टी.वी. दिनाकरन ने राधाकृष्ण नगर (आर.के.नगर) विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने अन्नाद्रमुक उम्मीदवार ई. मधुसूदनन को 40 हजार वोटों के अंतर से हराया।
दिनाकरन ने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्हें 89 हजार वोट मिले।
आर.के.नगर विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के 5 दिसम्बर 2016 को निधन के बाद से रिक्त थी।
इस सीट पर मुख्य प्रत्याशियों में अन्नाद्रमुक के ई. मधुसूदनन, द्रमुक के एन. मरुधु गणेश, निर्दलीय उम्मीदवार टी. टी. वी. दिनाकरन और भारतीय जनता पार्टी के के. नागराजन शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath