मुंबई टी-20 : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, सुंदर करेंगे पदार्पण

मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही ले चुका है। यह मैच जीतकर वह श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा। वहीं श्रीलंका इस मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।

श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में भी 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था वहीं वनडे सीरीज में भी वह 2-1 से हारी थी। शुरुआती दो टी-20 मैचों में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे पर उसे सिर्फ एक ही जीत मिली है।

इस मैच से हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर टी-20 में पदार्पण कर रहे हैं। सुंदर को युजवेंद्र चहल के स्थान पर टीम में जगह मिली है। वहीं जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है और मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके अलावा चातुरंगा डी सिल्वा को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। मैथ्यूज और चातुरंगा के स्थान पर दानुष्का गुणाथिलका और दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुशल परेरा, दानुशका गुणाथिलका, सदीरा समाराविक्रम, असेला गुणारत्ने, दासुन शनाका, दुशमंथा चामिरा, अकिला धनंजय और नुवान प्रदीप।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493