दिल्ली : इमारत में लगी आग, युवक की मौत

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को एक तिमंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें एक 24 वर्षीय युवक की दम घुटने से मौत हो गई और उसके तीन दोस्त जख्मी हो गए।

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी (संत नगर) की एक इमारत में गुरुवार को तड़के 4.30 बजे आग लग गई। हादसे के समय लोग दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में सो रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आग बुझाने के लिए चार दमकल घटना स्थल पर पहुंचे। चारों पीड़ितों में से विनीत, सुरेंद्र और अभिषेक किसी तरह सीढ़ियों से बाहर भाग निकलने में सफल रहे। जबकि 24 वर्षीय संदीप छत की ओर भागा, लेकिन छत का दरवाजा बंद था। इसलिए वह बच न सका।”

संदीप उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह दिल्ली आकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493