पर्ल एकेडमी अब इग्नू का अधिकृत अध्ययन केंद्र

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। डिजाइन, फैशन और रचनात्मक कार्यो के क्षेत्र में देश के प्रमुख संस्थान पर्ल एकेडमी को इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का गुरुवार को अधिकृत अध्ययन केंद्र (स्टडी सेंटर) बनाया गया। यह एकेडमी दिल्ली एनसीआर और मुंबई में अपने परिसरों से पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगी।

इग्नू के स्टडी सेंटर के तौर पर पर्ल एकेडमी अंग्रेजी, सोशियोलॉजी, राजनीति विज्ञान और इतिहास में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) और बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगी जो विभिन्न रचनात्मक डिजाइन क्षेत्रों में पहले से स्थापित पाठ्यक्रमों से अलग होंगे।

इस गठजोड़ के बारे में पर्ल एकेडमी की सीईओ नंदिता अब्राहम ने कहा, “हमें अपने छात्रों को इग्नू लर्निग फ्रेमवर्क की पेशकश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। एक स्टडी सेंटर के तौर पर हम ऐसे पाठ्यक्रमों की पेशकश करने में सक्षम होंगे, जिससे हमारे छात्र न सिर्फ अपने द्वारा चुने गए रचनात्मक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ज्ञान हासिल करने योग्य बन सकेंगे जो शिक्षा के अधिक पारंपरिक क्षेत्र हैं। इसके अलावा यह देश और वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा हासिल करने में उनकी कुल योग्यता में जोड़ने के लिहाज से एक अच्छा मूल्य होगा।”

अपने विचार साझा करते हुए इग्नू के वाइस चांसलर डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा, “हमें दिल्ली एनसीआर और मुंबई में परिसरों से इग्नू पाठ्यक्रमों की पेशकश करने के लिए पर्ल एकेडमी को अपने साझेदार के तौर पर जोड़ते हुए बेहद खुशी हो रही है। ये पाठ्यक्रम ओपेन और डिस्टेंस लर्निग मोड में पढ़ाए जाएंगे। मैं पर्ल एकेडमी के सभी छात्रों को प्रोत्साहित करना चाहूंगा कि वे इन पाठ्यक्रमों को चुनें और अपने लर्निग का विस्तार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493