दिल्ली : उबर चालक की हत्या के आरोपी 2 नाबालिग गिरफ्तार (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली में एक उबर कैब चालक की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह मुंडका में एक खेत में कुलदीप ठाकुर का शव पड़ा मिला।

पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने आईएएनएस को बताया, “दो नाबालिगों ने बुधवार को 3.30 बजे के आसपास पश्चिमी दिल्ली से नजफगढ़ के लिए टैक्सी किराए पर ली। रास्ते में कुलदीप के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।”

अधिकारी ने कहा, “नाबालिगों ने पास के सुनसान इलाके में चालक का शव फेंक दिया और भागने से पहले कार को अन्य स्थान पर छोड़ दिया।”

कुलदीप (51) दक्षिण दिल्ली के खानपुर का रहने वाला था।

नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने कुलदीप से बहस होने के बाद गोली मारी।

पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बहस की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस को नाबालिगों के कोई पिछले आपराधिक रिकार्ड नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा, “हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नाबालिगों के हाथ बंदूक कहां से लगी।”

वहीं चालक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद उबर द्वारा जारी एक बयान में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्णघटना करार दिया।

महाप्रबंधक (उबर-उत्तर) गगन भाटिया ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में यात्रियों ने उबर कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमारी आत्मा हिंसा का शिकार हुए चालक के परिजनों के साथ है। हमने जांच में सहयोग के लिए पुलिस के साथ सक्रिय रूप से जानकारी साझा की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493