नेपाल : करोड़ रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त, 6 गिरफ्तार

काठमांडू, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में नकली भारतीय मुद्रा के खिलाफ की गई एक कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।

नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक पाकिस्तानी और पांच नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उन्हें यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सामने पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, काठमांडू के थमेल इलाके से गिरफ्तार एक आरोपी की पहचान मोहम्मद नादिम (पीपी नंबर 9458742 सीडी, कराची) के रूप में हुई है।

इसी तरह पांच नेपालियों की पहचान, उमादेवी पांडे, इशोवरी प्रसाद तेली, परमानंदना यादव, दिल बहादुर थापा और महादेव तिमिलसिना के रूप में हुई है। इन सभी को काठमांडू के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया।

सभी नेपाली नागरिक नेपाल-भारत सीमा के पास के जिलों से हैं।

पुलिस ने बताया, “नादिम और महादेव से नकली नोट प्राप्त करने के बाद, वे नकली नोट के साथ भारत में घूसने की योजना बना रहे थे।”

नेपाल-भारत सीमा का उपयोग कर नेपाल से भारत में नकली नोटों की तस्करी में ज्यादातर मामलों में नेपाली, भारतीय और पाकिस्तानी पाए गए हैं।

नेपाल के इलाके का उपयोग कर नकली भारतीय नोटों का प्रचलन भारतीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493