दिल्ली का वांछित अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को राजधानी के सबसे अधिक वांछित अपराधियों में से एक नीरज बवाना को गिरफ्तार कर लिया गया। नीरज बड़े व्यवसायियों को निशाना बनाकर उनसे फिरौती मांगने का रैकेट चलाता था। वह हत्या के कई मामलों में वांछित था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संजीव यादव ने आईएएनएस को बताया, “हमने नीरज बवाना को आज (मंगलवार) सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया।”

नीरज को एक गुप्त सूचना के आधार पर तड़के 3.45 बजे के आसपास पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया।

नीरज दिल्ली का कुख्यात लुटेरा था, जो दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अमीर व्यवारियों और रिटेलरों को निशाना बनाता था। उस पर एक लाख रुपये का ईनाम था।

पश्चिम दिल्ली के बवाना निवासी नीरज पर हत्या, फिरौती, हत्या की कोशिश और अन्य मामलों में कई मुकदमे हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे दिल्ली के 10 सबसे अधिक वांछित अपराधियों में शामिल किया था।

यादव ने बताया कि नीरज दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में फिरौती के रैकेट चलाता था।

नीरज के भाई राजेश बवाना को साल 2014 में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए थे।

दिसंबर, 2014 में बागपत की अदालत में पेश होने के लिए जाते समय अपराधी अमित उर्फ भूरा को उत्तराखंड पुलिस की गिरफ्त से भगाने में भी नीरज के गिरोह का हाथ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493