दिल्ली के अंधेरे स्थलों को जगमगाने का काम शुरू

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शनिवार को उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के चिन्हित किए गए 7500 अंधेरे स्थानों को रोशन करने का काम शुरू कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) के मंत्री सत्येंद्र जैन कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत (31 मार्च, 2017) तक चिन्हित की गईं सभी गलियों में रोशनी की व्यवस्था कर दी जाएगी।

शहर के अंधेरे स्थानों पर बिजली की रोशनी का इंतजाम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए है, जो आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक था।

उत्तरी और पूर्वी नगर निगम क्षेत्रों में 7438 स्थानों की पहचान की गई है।

दोनों नगर निगमों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद इस परियोजना पर अमल किया जा रहा है।

जैन ने उम्मीद जताई कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम भी अनापत्ति प्रणाम पत्र देने की प्रक्रिया में तेजी लाएगा, ताकि पूरे दिल्ली में यथाशीघ्र अंधेरे स्थानों को रोशन करने का काम पूरा किया जा सके।

मंत्री ने सभी पक्षकारों से सुझाव मांगे हैं कि दिल्ली को महिलाओं के लिए सर्वाधिक सुरक्षित बनाने के लिए सरकार और कौन-से कदम उठा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493