सुमित्रा महाजन ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार को देशवासियों को बधाई दी।

अपने संदेश में उन्होंने कहा, “दिवाली के मौके पर मैं अपने भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने कहा, “दीपों का पर्व दिवाली असत्य पर सत्य तथा अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इस मौके पर उन सभी बुरी ताकतों के खिलाफ लड़ाई के संकल्प की पुष्टि करते हैं, जो हमारे देश की एकता तथा हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। इस मौके पर हम अपने जवानों के पराक्रम को सलाम करते हैं, जो दिन-रात हमारी सरहद की हिफाजत करते हैं।”

उन्होंने कहा, “आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले लोगों से हमारी सुरक्षा करने के लिए वे (जवान) अपने परिवार से अलग हैं।”

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “इस साल यह दिवाली हमारे लिए भावनात्मक भी है। दिवाली हमें क्षमा और सच्चाई का स्मरण कराता है, जिसकी सीख हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से मिलती है।”

उन्होंने यह भी कहा, “मैं कामना करती हूं कि यह दिवाली भगवान राम के परस्पर आदर, भाईचारा व प्रेम के संदेश का त्योहार हो। मैं आशा करती हूं कि त्योहार का जोश व उत्साह एक शांतिपूर्ण व समृद्ध भारत का संदेश लाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493