नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को यहां के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर एक-दूसरे, खासकर महिलाओं का सम्मान किए जाने का आह्वान किया।
जंग ने एक बयान में कहा, “ईश्वर करे रंगों का यह त्योहार मानवीय संबंधों को मजबूत बनाए और सौहार्द बढ़ाए।”
उन्होंने लोगों से होली का त्योहार सच्ची भावना के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा, “रंगों का यह त्योहार भारत के बहुसांस्कृतिक तानेबाने का प्रतीक है।”
dharmpath.com dharmpath