चंडीगढ़, 23 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद किया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि हेरोइन यहां से लगभग 300 किलोमीटर दूर न्यू गजनीवाला सीमा चौकी के पास बरामद की गई।
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आर. एस. कटारिया ने बताया कि हेरोइन गुप्त सूचना के आधार पर बरामद की गई।
बीएसएफ ने घटनास्थल से दो पाकिस्तानी सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है।
dharmpath.com dharmpath