नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार को दो महिलाओं के शव बरामद हुए। दोनों महिलाएं एक-दूसरे से परिचित थीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को महिलाओं के शव मिलने की जानकारी दी।
एक अन्य पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस के पास सोमवार करीब 11 बजे के आसपास फोन आया, जिसमें बताया गया कि 28 से 30 साल के बीच की दो महिलाएं मृत मिली हैं, उनका गला कटा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath