मणिपुर : व्यापारी के घर के पास बम विस्फोट, कोई हताहत नहीं

इम्फाल, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अज्ञात लोगों ने सोमवार को यहां एक व्यापारी के घर के पास एक बम विस्फोट किया। इससे कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट दोपहर देर रात 2 बजे मंताप्रमुख क्षेत्र में हुआ।

पुलिस ने बताया कि व्यापारी पंकज जैन के घर के पास बम लगाया गया था।

जैन ने किसी भी सशस्त्र समूह से किसी तरह की रंगदारी मांगने की धमकी मिलने से इनकार किया है।

विस्फोट मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में हुआ।

बिरन सिंह ने बम विस्फोट की निंदा की है।

उन्होंने कहा, “मैंने डीजीपी एल.एम. खॉत को जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।”

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक बम विस्फोट हुआ था, इसमें दूसरे राज्य से आए चार लोग जख्मी हुए थे।

इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493