दिल्ली : घर में आग लगी, नौकरानी की मौत

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में बुधवार दोपहर एक घर में आग लग गई। आग में एक नौकरानी की जलकर मौत हो गई। एक दमकलकर्मी ने मामले की जानकारी दी।

दमकलकर्मी ने बताया, “अपराह्न एक बजे के करीब हमें ग्रीन पार्क के एक घर में आग लगने की सूचना देने के लिए एक फोन आया। हमने तुरंत घटनास्थल की ओर तीन दमकलकर्मी रवाना किए। हमने आग पर काबू पा लिया लेकिन उसमें झुलसी महिला की मौत हो गई।”

पुलिस ने मृत नौकरानी की पहचान 50 वर्षीय ममता के रूप में की है।

पुलिस ने कहा, “आग में ममता बुरी तरह जल गई थी। उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

दमकल अधिकारी ने बताया, “आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493