दिल्ली : झील में महिला का शव मिला

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस को हौज खास झील में शुक्रवार को एक 65 वर्षीय महिला का शव मिला।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस से कहा कि महिला की पहचान वीरमति के रूप में हुई है। वह दिल्ली परिवहन निगम के एक कर्मचारी की विधवा थीं।

उनकी पहचान उनके बेटे अशोक कुमार ने की। अशोक ने कहा कि वह अक्सर पार्क में सुबह टहलने के लिए जाया करती थीं।

अधिकारी ने कहा, “शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मौत डूबने की वजह से हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493