कोलकाता, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश का फुटबाल क्लब प्राइड स्पोर्ट्स जो इस समय अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित किए जा रहे दूसरी श्रेणी के टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में विरोधी टीम को वॉकओवर दे दिया।
साथ ही क्लब की सारी गतिविधियां बंद हो गई हैं।
ऐसी खबरें हैं कि टीम के मालिक खिलाड़ियों और कोच पाउलो प्रेडो को पैसा नहीं दे पा रहे थे और इसी कारण वह बीच में क्लब को छोड़कर फरार हो गया।
प्राइड स्पोर्ट्स ग्रुप-सी में इस समय सबसे नीचे है। उसने इस टूर्नामेंट में पांच मैच खेले हैं लेकिन एक में भी उसे जीत नहीं मिली है।
क्लब के जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, ” मालिक फरार है। उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। उनका मालिक क्लब के आखिरी मैच में नहीं आया।”
प्राइड स्पोर्ट्स को फतेह हैदराबाद के खिलाफ खेलना था। लेकिन क्लब के नाम वापस लिए जाने के बाद हैदराबाद को 3-0 से जीत दे दी गई।
एआईएफएफ को हाल ही में लिखे एक पत्र में क्लब के कोच ने लिखा है कि क्लब को रहने, खाने जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। साथ ही उन्हें वेतन भी नहीं मिला है।
कोच ने अपने पत्र में एआईएफएफ से पूछा है कि क्यों अतीत को परे रख कर क्लब को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाती है।
dharmpath.com dharmpath