जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर के मिलक मंे रहने वाली 65 वर्षीय महिला शारदा खातून का बेटा जावेद उर्फ भूरा जुए का आदी है। घर का सभी सामन बेच कर वह जुए में हार चुका है।
बीती देर रात जावेद अपनी मां से जुए के लिए पैसे मांग रहा था, जब मां शारदा खातून ने पैसे देने से मना किया और जुआ छोड़ने को लेकर समझाया तो कलयुगी बेटे ने गुस्से में अपनी मां की हत्या कर दी।
इस बीच चीख पुकार की आवाज सुन पड़ोस के लोग आ गए और कलयुगी बेटे को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयोग चाकू भी बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath