नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज ने मंगलवार को इटली फुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ी रहे गियानलुका जाम्बरोता को अपना नया मुख्य कोच घोषित किया है।
इस वर्ष शुरू होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के लिए जाम्बरोता को कोच बनाया गया है।
जाम्बरोता (39) के पास कोच के तौर पर एक साल से अधिक समय तक काम करने का अनुभव है। वह स्विट्जरलैंड के क्लब चियासो के साथ सहायक कोच तथा खिलाड़ी के तौर पर रहे।
2006 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी 2014 के ग्रीष्मकालीन सत्र तक चियासो के मुख्य कोच भी रहे।
पिछली बार डायनमोज के कोच ब्राजील और रियल मेड्रिड के दिग्गज रोबटरे कार्लोस थे, जिसमें टीम को सेमीफाइनल दौर में गोवा से हार का सामना करना पड़ा था।
जाम्बरोता ने इटली के लिए अपने करियर के दौरान 98 मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीन यूरोपियन चैम्पियनशिप और तीन फीफा विश्व कप के मुकाबले शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath