मणिपुर : पूर्व विद्रोही जनजातीय नेता की गोली मारकर हत्या

इंफाल, 5 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में मंगलवार को ‘हमार राष्ट्रीय सेना’ के नेता ललथनशंग हमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि हमार वेंग में आधी रात से थोड़ी देर बाद ही कुछ अज्ञात हमलावर पूर्व विद्रोही नेता के घर में घुस गए और उनके चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिए। उसके बाद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी और उन्हें मरा समझ कर छोड़ कर चले गए।

उसके बाद हमार को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।

उनका समूह मणिपुर के उन भूमिगत संगठनों में से एक था, जिन्होंने विद्रोह समाप्त करने का फैसला किया था।

21 अप्रैल को इंफाल के पूर्वी जिले में स्थित खाबेइसोई में ‘7 मणिपुर राइफल्स’ के शिविर में ‘पीपुल्स रिवॉल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपक’ के पूर्व अध्यक्ष निंगमबम नबचंद्र और उनके ड्राइवर की भी हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493