बिहार टॉपर्स घोटाला : ‘टॉपर’ रूबी जेल से रिमांड होम भेजी गई

पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में बहुचर्चित ‘टॉपर्स घोटाले’ के मामले में गिरफ्तार इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कला (आर्टस) संकाय की टॉपर रही रूबी राय को बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेउर जेल से पटना सिटी के गायघाट स्थित रिमांड होम लाया गया।

पटना की एक अदालत ने सोमवार को रूबी राय को नाबालिग बताया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत से रूबी को नाबालिग बताए जाने के बाद उसे बेउर जेल से रिमांड होम भेज दिया गया है।

स्वयंसेवी संस्था प्रयास भारती के दावा आवेदन पर सुनवाई करते हुए विशेष अदालत निगरानी-एक के न्यायाधीश राघवेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को रूबी को नाबालिग करार दिया है।

संस्था द्वारा रूबी राय की 10वीं (मैट्रिक) के प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उसकी जन्मतिथि 15 नवंबर, 1998 बताई गई थी।

उल्लेखनीय है कि रूबी राय को टॉपर्स घोटाले के मामले की जांच कर रही विशेष अनुसंधान टीम ने 25 जून को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बुलावे पर जांच समिति के सामने पेश होने समिति कार्यालय पहुंची थी।

गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किए जाने के वक्त रूबी के नाबालिग होने को लेकर कोई बात नहीं रखी गई थी, जिस कारण अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493