नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली के बीच दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, “ब्लू लाइन पर ट्रैक सर्किट में कुछ समस्या हो गई थी। इस कारण गाड़ियों का रफ्तार धीमी रही। यह समस्या अब हालांकि दूर कर ली गई है।”
अधिकारी ने कहा, “लाइन 3 (ट्रैक सर्किट असफल हो जाने से) और लाइन 6 (गाड़ियों की निगरानी संबंधी मुद्दे) पर गाड़ियां धीमी गति से चल रही थीं, जिससे गाड़ियों का जाम लगने की समस्या (बंचिंग) पैदा हुई। बंचिंग खत्म कर लिया गया है और गाड़ियों का परिचालन सामान्य हो चुका है।”
एक यात्री राजीव ने कहा, “नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर भारी अफरातफरी मच गई। निकास द्वार पर सैकड़ों यात्रियों की भीड़ लग गई। मुझे पहले ही कार्यालय पहुंचने में देरी हो गई थी और इस भीड़ से निकलने में 15 मिनट और लग गए।”
dharmpath.com dharmpath