पंजाब में नामधारी संप्रदाय के पूर्व प्रमुख की विधवा की हत्या

लुधियाना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में यहां सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने नामधारी संप्रदाय के एक पूर्व प्रमुख की बेवा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चांद कौर नामधारी (88) को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि एक गोली उनके सिर में जबकि दूसरी गोली पेट में लगी।

चांद कौर नामधारी संप्रदाय के प्रमुख दिवंगत जगजीत सिंह की बेवा तथा नामधारी संप्रदाय के वर्तमान प्रमुख उदय सिंह की मां थीं।

वे यहां बाहिनी साहिब गुरुद्वारा में एक समारोह में शिरकत करने आई थीं, जिस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमलावरों ने एक रिवॉल्वर से उन पर नजदीक से पांच गोलियां दागीं और फरार हो गए। उन्हें दो गोलियां लगीं।”

चांद कौर ने अपने पति की मौत के बाद अपने बेटे उदय को नामधारी संप्रदाय का प्रमुख नियुक्त किया था और अपने बड़े बेटे दलीप सिंह द्वारा इसके विरोध को दरकिनार कर दिया था।

नामधारी सिख धर्म का एक संप्रदाय है, लेकिन वह अपने सिद्धांतों का पालन करता है। नामधारी सिख एक अलग तरीके के सफेद वस्त्रों के साथ खास सफेद पगड़ी से पहचान जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493