दिल्ली निकाय चुनाव : आप ने जारी की 89 प्रत्याशियों की अगली सूची

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 89 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी।

आप की इस सूची में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 13, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए 14 और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 41 प्रत्याशियों को शामिल किया गया है।

पिछले महीने आप ने 272 वार्डो में फैले दिल्ली नगर निगम के लिए प्रत्याशियों का चयन करने के उद्देश्य से 10 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया था।

इस समिति में पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंदर जैन, जल मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली इकाई के सातों उपाध्यक्ष शामिल हैं।

समिति हर वार्ड के लिए दो या तीन प्रत्याशियों को शॉर्टलिस्ट करता है, जिसमें पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने 89 सदस्यों के नाम पर मुहर लगा दी।

आप ने 24 फरवरी को 109 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493