दिल्ली ने उत्साह के साथ मनाया क्रिसमस

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के लोगों ने सोमवार को लाल परिधान और सांता क्लॉज टोपियां पहनकर भव्यता और उत्साह के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया।

ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के गिरजाघरों को चमकती लाइट, सितारों, मोमबत्तियों और अन्य रंग बिरंगी वस्तुओं से सजाया गया था।

दिल्ली के चर्च मिशन रोड पर स्थित सेंट स्टीफन गिरजाघर के प्रेसबाइटर-इन-चार्ज बलदेव संधु ने कहा, “लोग शनिवार रात से ही ईसा मसीह को याद करने और प्रार्थना करने गिरजाघर आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “लोग बड़े उत्साह के साथ त्योहार मना रहे हैं। क्रिसमस के शुभ मौके पर लोगों को शुभकामनाएं। यह आपके के लिए शांति, सद्धभाव और खुशियां लेकर आए।”

दिल्ली के आश्रम चौक के समीप एक टोपियां बेचने वाले शख्स ने कहा, “इस बार सांता क्लॉज की टोपियों की बिक्री काफी ज्यादा है। लोग इसे पहनना पसंद कर रहे हैं।”

लोग अपने घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगी मोमबत्तियां और क्रिसमस ट्री खरीदते हुए देखे गए। करोल गायन और रंगीन क्रिब्स ने दिन को चार चांद लगा दिए और लोगों ने मिठाई और स्वादिष्ट प्लम केक एक दूसरे को भेंट किए।

ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल साइट क्रिसमस की शुभकामनाओं से भरी हुई हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्रिसमस के मौके पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493