मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई में सोमवार शाम एक 32 मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर स्थित आवासीय लेजेंड इमारत की 17/18वीं मंजिल के एक डुप्लेक्स फ्लैट में आग लगी। जिसमें से बहुत धुआं निकल रहा था, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें लोग मौजूद हैं या नहीं।

आग करीब चार बजे लगी, जिसके बाद घटनास्थल पर दमकल की 16 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी पॉश मलाबार हिल के बाणगंगा क्षेत्र से इमारत में बचाव कार्य कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493