दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने की आत्महत्या

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसने अपने ससुराल वालों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) नुपुर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया, “साकेत पुलिस थाने में नियुक्त कांस्टेबल सुभाष को लाडो सराय स्थित उनके निवास में पंखे से लटका पाया गया।”

नुपुर ने कहा, “सुसाइड नोट में सुभाष ने अपने ससुराल वालों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिसमें उनके ससुर राजकुमार और सास प्रेमवती का नाम शामिल है।”

पुलिस ने सुभाष के ससुराल वालों पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493