दरभंगा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने शौच के लिए घर से बाहर निकली दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, राहीटोला गांव की कई महिलाएं देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को कुचल दिया। आनन-फानन में घायल दोनों महिलाओं को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार तड़के दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृत महिलाओं की पहचान केली देवी (52)और मछिया देवी (55)के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त चालक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath