दिल्ली : प्रेमिका के पति की हत्या की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में अपनी प्रेमिका के पति को मारने की कोशिश करने वाले एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

एक सूचना पर रोहिणी इलाके के बुद्ध विहार के निवासी विवेक कुमार अग्रवाल को उनके आवास से गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने कहा, “अग्रवाल ने 20 अप्रैल को पीयूष मलिक पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ रोहिणी सेक्टर-5 इलाके में दोपहिया से लौट रहे थे। शुरुआत में मामला अबूझ लग रहा था, क्योंकि अपराध की कोई वजह नहीं दिख रही थी।”

उन्होंने कहा, “अग्रवाल की पहचान संभावित संदिग्ध और बुरे चरित्र को लेकर गहन पूछताछ के बाद हुई।”

अग्रवाल ने कबूल किया कि उसका महिला के साथ प्रेम प्रसंग था और इस वजह से वह पति को मारना चाहता था। उसने फरवरी में भी मलिक की हत्या का प्रयास किया था और वह तभी से उसका पीछा कर रहा था, इसके लिए वह सही मौके की तलाश में था।

चूंकि अग्रवाल की पहले कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं रही, इसलिए उसने संदेह से बचने तथा पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना आवास बदल लिया था।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “जब उसे मामले में संभावित संदिग्ध की सूची में शामिल किया गया तो उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493