दिल्ली : बहुमंजिली व्यावसायिक इमारत में आग

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहु मंजिला शॉपिंग-सह-कार्यालय परिसर में रविवार को आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग अपराह्न् में लगी और आग पर काबू पाने के लिए दो दर्जन दमकल गाड़ियां लगाई गईं। पश्चिमी दिल्ली में स्थित इस इमारत में विभिन्न कार्यालयों के साथ ही शॉपिंग इकाइयां भी हैं।

पर्ल्स बिजनेस पार्क परिसर वजीरपुर बस डिपो के पास नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। इसलिए यहां आमतौर पर भीड़ रहती है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें शाम लगभग 4.20 सूचना मिली। आग इमारत की आठवीं मंजिल पर लगी थी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है, क्योंकि इमारत में स्थित सभी कार्यालय सप्ताहांत के चलते बंद थे।”

आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

इलाके में कई बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है, जिससे अन्य दिनों और सप्ताहांत में भी यहां भीड़-भाड़ रहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493