दिल्ली भाजपा प्रमुख सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर पूर्व दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी को गुरुवार को असहज महसूस करने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रमुख हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “बीती रात से असहज महसूस कर रहा था। सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुआ।”

उन्होंने कहा, “मधुमेह व रक्तचाप की समस्या का सामना कर रहा हूं। लेकिन, चिंता की कोई बात नहीं, अगले दो से तीन घंटों में छुट्टी मिल जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493