प्रशांत नारायण ‘एंड काउंटर’ के साथ वापसी के लिए तैयार

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘मर्डर 2’, ‘वैसा भी होता है’, ‘शैडोज ऑफ टाइम’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके अभिनेता प्रशांत नारायण आगामी फिल्म ‘एंड काउंटर’ में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर का किरदार निभाते नजर आएंगे।

‘एंड काउंटर’ निर्देशक आलोक श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित है। इसमें प्रशांत नारायण, अभिमन्यु सिंह एवं मृणमल कोवालकर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्माण एजे डिजिटल ने गोल्ड क्वाइन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के सहयोग से किया है।

निर्देशक आलोक श्रीवास्तव ने कहा, “अपनी पहली फिल्म का निर्माता होने के साथ ही मैं सहायक निर्देशक भी था। उसके बाद मैंने करीब आठ अन्य फिल्मों का निर्देशन करके अपने निर्देशकीय कौशल को विस्तार दिया। अब ‘एंड काउंटर’ लेकर आया हूं। यहां तक का सफर बहुत ही रोमांचक, सीखने योग्य एवं पूरी स्टारकास्ट के लिए बेहतरीन अनुभवों वाला रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493