नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली साहित्य उत्सव का सातवां संस्करण यहां दिल्ली हाट में शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें कुछ प्रमुख समकालीन लेखक शामिल होंगे।
2013 में शुरू हुआ यह वार्षिक उत्सव दिल्ली सरकार के अंतर्गत कला एंव संस्कृति विभाग, हिंदी अकादमी और साहित्य कला परिषद के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
इस वर्ष यहां रस्किन बोंड, शशि थरूर, प्रसून जोशी और नमिता गोखले व अन्य लेखक शामिल होंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को लेखक वलय सिंह की किताब पर आधारित ‘अयोध्या : सिटी ऑफ फेथ, सिटी ऑफ डिस्कॉर्ड’ सत्र के साथ होगा।
dharmpath.com dharmpath