दिल्ली में आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का औसत तापमान है।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का औसत तापमान है।

मौसम विश्लेषज्ञों के मुताबिक, नमी और बदली छाने के कारण दिन में लू चलने की संभावना कम है।

अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हालांकि, यह राहत थोड़े समय के लिए ही मिलेगी क्योंकि शुक्रवार से राजधानी में लू का असर रहने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शाम को धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने की संभावना के साथ मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं।

आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 35 फीसदी दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की औसत वायु गुणवत्ता खराब रही।

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493