पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान गर्म हवाएं भी चलेंगी।”
राज्य के पूर्णिया, भागलुपर तथा सीमांचल क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 28.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath