नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।”
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 77 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath