नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धूल रही और दोपहर में आसमान में धूल व धुंधलका सा रहने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 38 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज ्र किया गया था।
dharmpath.com dharmpath