दिल्ली में इमारत ढही,दो बच्चों समेत पांच की मौत

नई दिल्ली-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार (7 अक्टूबर) को एक इमारत ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. आशंका है कि कई अन्य लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं.चार मंजिला इमारत बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे ढह गई. मृतकों में 21 वर्षीय गुलफशा भी शामिल थीं, जो चार महीने की गर्भवती थीं. मृतकों में दो बच्चे भी हैं.पुलिस ने बताया कि तलाशी और बचाव अभियान जारी है. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि एक या दो अन्य लोग भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.

इमारत का मालिक अनवर लापता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार, इमारत ढहने के समय अनवर उसके भीतर मौजूद नहीं था.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि पड़ोस की इमारत में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493