दिल्ली में उमस भरी सुबह

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म और उमस भरी रही। दिन में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।”

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 83 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493