भोपाल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश स्थानों पर मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, रतलाम, इंदौर, उज्जैन सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री, इंदौर का 23.5 डिग्री, ग्वालियर का 26.6 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, इंदौर का 29.5 डिग्री, ग्वालियर का 36.6 डिग्री और जबलपुर का 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath