बिहार में बारिश के आसार

पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री, गया का 27.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री, गया का 35.4 डिग्री और पूर्णिया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 0.20 मिलीमीटर, पूर्णिया में 33.30 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 5.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493