नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर थी और इसी समय वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
उत्तरी रेलवे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास घना कोहरा होने की वजह से 14 ट्रेनें निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। हालांकि किसी भी ट्रेन को रद्द या उसके समय में फेरबदल नहीं किया गया है।
दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath