बिहार में बदली, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। धूप बहुत हल्की रही। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव जारी रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण बिहार में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

वहीं, पूर्णिया में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, भागलपुर में 12.6 डिग्री और गया में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री, भागलपुर में 24.7 डिग्री व गया में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493