दिल्ली में कोहरा, 60 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिस कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे पहुंच गई। कोहरे के कारण 60 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने दिनभर साफ आसमान के आसार जताए हैं।

उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि करीब 60 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि नौ का समय बदला गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बतया, “सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।”

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी दर्ज की गई।

इधर, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493