भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में सोमवार को शीतलहर के बीच गुनगुनी धूप निकलने से लोग ठंड से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कोहरे व शीतलहर का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य में उत्तर की ओर से आ रही हवाओं का सोमवार को भी असर बना हुआ है और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.2 डिग्री, ग्वालियर का 8.7 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.6 डिग्री, ग्वालियर का 20 डिग्री तथा जबलपुर का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath