दिल्ली में खिली धूप

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह खिली हुई धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान साफ रहेगा और दिन में गर्मी महसूस की जाएगी।”

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 80 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में बुधवार को धूप निकली और ठंडी हवाएं चल रही थीं, जबकि अधिकतम तापमान चार डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से थोड़ा कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493