नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी तेज धूप है, और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शाम तक राजधानी में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “शनिवार सुबह वातावरण में धुंध रह सकती है।”
उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath