मप्र : इंदौर लोहा मंडी में आग

इंदौर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इंदौर के लोहा मंडी इलाके में स्थित लकड़ी के गोदाम में लगी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आग कई अन्य दुकानों तक फैल गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां लगाई गई हैं।

अग्निशमन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को लोहामंडी स्थित एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। यह आग आसपास की अन्य दुकानों तक पहुंच गई है। इसे बुझाने के लिए अग्निशमन की आठ गाड़ियां लगाई गई हैं।

विभाग की ओर से कहा गया है कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं और धुंए का गुबार भी उठ रहा है। लगभग चार घंटे की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493