नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह गर्म और उमस भरी रही। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “फिलहाल मौसम गर्म और उमस भरा है, लेकिन दिन में बदली छाएगी। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।”
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath